Move to Jagran APP

16 नवंबर 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों के आर्थिक मामलों में वृद्धि होगी, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 16 नवंबर 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 16 Nov 2020 05:00 AM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 09:36 AM (IST)
16 नवंबर 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों के आर्थिक मामलों में वृद्धि होगी, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी
16 नवंबर 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों के आर्थिक मामलों में वृद्धि होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

prime article banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: भ्रात द्वितीया, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा।

विशेष: सूर्य वृश्चिक में एवं शुक्र तुला में।

राशिफल

मेष: रुका हुआ पारिवारिक कार्य संपन्न होगा। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा। आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

वृष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आपकी राशि पर राहु के आने के कारण एक अज्ञात भय रहेगा। पीली वस्तुओं का दान करें। ईश्वर की पूजा करें।

मिथुन: अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी या रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं, जबकि दांपत्य जीवन सुखमय होगा। वाणी पर संयम रखें।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। खासतौर से मौसम के रोग से। निजी सुख में कुछ व्यवधान आ सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में वृद्धि होगी।

कन्या: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

तुला: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में सावधानी बरतें। व्यर्थ के वाद-विवाद झगड़ा से दूर रहें। रिश्तों में निकटता आएगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृश्चिक: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक व्यस्तता रहेगी।

कुंभ: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.