Move to Jagran APP

16 दिसंबर 2019 का राशिफल: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 16 दिसंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Mon, 16 Dec 2019 07:58 AM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2019 07:58 AM (IST)
16 दिसंबर 2019 का राशिफल: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी
16 दिसंबर 2019 का राशिफल: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी

राशियों का असर

prime article banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन:16 दिसंबर 2019, सोमवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।

विशेष : खर मास प्रारंभ।

आज का पर्व एवं त्योहार : सूर्य की धनु संक्रांति। 

मेष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

वृष: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रुपए-पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें। धन हानि की आशंका है। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी।

मिथुन: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासनसत्ता से सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी। कर्क : दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बिगड़े कार्य बनने की संभावना है। सिंह: चल या अचल संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलने का योग है।

कन्या: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मामलों में लाभप्रद स्थिति में रहेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। पुराने मित्रों से भेंट होने की संभावना है।

तुला: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। यात्रा-देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। बिगड़े कार्य बनेंगे।

वृश्चिक: यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। धन, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवन साथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

धनु: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता से सहयोग मिलेगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

मकर: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कुछ पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों को लेकर तनावग्रस्त हो सकते हैं। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

कुंभ: अचानक किसी समस्या से ग्रस्त हो सकते हैं, लेकिन उस समस्या का निराकरण हो जाएगा। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक और पारिवारिक मामलों में प्रगति होगी।

मीन: व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। पिता का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.