Move to Jagran APP

16 अगस्त 2019 का राशिफल: मीन राशि वाले संतान के व्यवहार से चिंतित रहेंगे, आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 16 अगस्त 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 12:07 PM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2019 10:05 AM (IST)
16 अगस्त 2019 का राशिफल: मीन राशि वाले संतान के व्यवहार से चिंतित रहेंगे, आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं
16 अगस्त 2019 का राशिफल: मीन राशि वाले संतान के व्यवहार से चिंतित रहेंगे, आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: अशून्य शयन व्रत।

विशेष: शुक्र मघा नक्षत्र में।

राशिफल

मेष: शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सृजन, निर्माण, शोध आदि कार्य की दिशा में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृष: मां से उपहार प्राप्त होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। दाम्पत्य सुख मिलेगा।

मिथुन: पिता या धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी सक्रिय रहेगा। जल का दान करें।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन मन खिन्न होगा।

सिंह: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उदर विकार या त्वचा के रोग के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे।

कन्या: धन व्यय होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। सावधानी न रखने पर कर्ज की स्थिति आ सकती है। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

वृश्चिक: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। किसी महिला के कारण तनाव मिलेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

धनु: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

मकर: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। धनलाभ का योग है। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कुंभ: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे।

मीन: रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संतान के व्यवहार से चिंतित रहेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.