Move to Jagran APP

15 सितंबर 2021 का राशिफल: मकर राशि वालों को सुखद समाचार मिलेगा, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 15 सितंबर 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 07:09 AM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 11:29 AM (IST)
15 सितंबर 2021 का राशिफल: मकर राशि वालों को सुखद समाचार मिलेगा, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी
15 सितंबर 2021 का राशिफल: मकर राशि वालों को सुखद समाचार मिलेगा, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्रीचंद्र नवमी, गौरी गणपति पूजन।

राशिफल

मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।

वृष: आर्थिक मामलों में सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी, लेकिन बहन या भाई से तनाव मिलेगा। संयम बरतना जरूरी है।

मिथुन: सूर्य का परिवर्तन विरोधियों को परास्त करेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

कर्क: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।

सिंह: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कन्या: रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकते हंै। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृश्चिक: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।

धनु: दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। संबंध मधुर होंगे।

मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कुंभ: स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सचेत रहने की आवश्यकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मीन: जीवनसाथी और महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.