Move to Jagran APP

15 मई 2020 का राशिफल: कर्क राशि वालों के पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी, धन की चिंता कम होगी

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 15 मई 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 15 May 2020 06:57 AM (IST)Updated: Fri, 15 May 2020 06:58 AM (IST)
15 मई 2020 का राशिफल: कर्क राशि वालों के पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी, धन की चिंता कम होगी
15 मई 2020 का राशिफल: कर्क राशि वालों के पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी, धन की चिंता कम होगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10.30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

विशेष: पंचक।

आज का पर्व एवं त्योहार: शीतलाष्टमी।

राशिफल

मेष: आज आप कालसर्प योग से ग्रसित रहेंगे, जिससे कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। वाणी पर भी संयम रखें। किसी पर भी सीमा से अधिक विश्र्वास न करें।

वृष: आपके भाग्य भाव में गुरु और शनि वक्री हैं, जिस कारण से धर्म गुरु या पिता का प्रोत्साहन मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन: आपकी राशि पर राहु और लघु कल्याणकारी शनि की ढइया है। राहु और शनि षणाष्टक योग बना रहा है। इस कारण से मन पर भय को प्रभावी न होने दें।

कर्क: गुरु और शनि का वक्री होना आपके पारिवारिक सुख में सहायक होगा। धन और सम्मान में चिंता को कम करेगा, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे।

सिंह: संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया का पूरी तरह से सहयोग रहेगा। पारिवारिक कार्यक्षमता बढ़ेगी। कोई ऐसा कार्य भी संभव है, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कन्या: शिक्षा के क्षेत्र मे नई योजना को बल मिलेगा। संतान के संबंध में भी सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

तुला: कालसर्प योग कर्मक्षेत्र मे व्यवधान उत्पन्न करेगा, जिसका स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ सकता है। मन को मजबूत रखें। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।

वृश्चिक: किया जा रहा पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगाना हितकर होगा।

धनु: चल या अचल संपत्ति के मामले मे समझौता ही हितकर होगा। केतु का सूर्य, बुध और शुक्र से षणाष्टक योग तनाव का कारण होगा।

मकर: शनि की साढ़े साती व्यर्थ का भय दे सकती है, लेकिन आर्थिक पक्ष का सुधार करेगी। संतान के संबंध में सुखद सूचना मिलेगी।

कुंभ: व्यस्तता बढ़ेगी। चिड़चिड़ाहट पर नियंत्रण रखें। राशि पर मंगल और चंद्रमा की युति आपको भावुकता देगी, जो मानसिक क्लेश का कारण होगी।

मीन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दूसरे से सहयोग लेने मे सफल होंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान की भी संभावना है।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.