Move to Jagran APP

15 अगस्त 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 15 अगस्त 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 04:18 PM (IST)
15 अगस्त 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी
15 अगस्त 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: स्वतंत्रता दिवस, जया एकादशी।

राशिफल

मेष: मंगल सूर्य का परिवर्तन आपके लिए सुखद होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृष: मंगल राशि से बारहवें होगा। दांपत्य जीवन में समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। दान अवश्य करें। इससे पारिवारिक तनाव से बचाव होगा। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा।

मिथुन: किया जा रहा पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक योजना को लाभ मिलेगा। अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। कुछ पारिवारिक कुछ व्यावसायिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं।

कर्क: पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: आपकी राशि पर सूर्य बुध की युति आर्थिक दृष्टि से उत्पन्न होगी। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

कन्या: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो। चल या अचल संपत्ति के मामले में भी सफलता मिल सकती है।

तुला: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संबंधों में मधुरता आएगी।

वृश्चिक: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक तनाव मिल सकता है।

धनु: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कुछ पारिवारिक और कुछ अहंकार की समस्याएं आ सकती हैं।

कुंभ: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन: दांपत्य जीवन में व्यर्थ की उलझनें आ सकती हैं। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.