Move to Jagran APP

14 अक्टूबर 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों के आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन वाद-विवाद से बचें

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 14 अक्टूबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलनेगी खुशखबरी और किसको मिलने वाली है सफलता।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 14 Oct 2020 05:00 AM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2020 09:37 AM (IST)
14 अक्टूबर 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों के आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन वाद-विवाद से बचें
Horoscope Today: जानें क्या कहते हैं आपके सितारे।

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, अधिक आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष व्रत।

विशेष: बुध वक्री।

राशिफल

मेष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृह कार्य पूर्ण होगा।

मिथुन: उपहार या सम्मान मिलेगा, लेकिन सूर्य चन्द्र की युति कुछ पारिवारिक समस्याएं देंगी। निजी सुख मे व्यवधान आएगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मातृ पक्ष का सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। संबंधों में निकटता आएगी।

सिंह: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ की वाद-विवाद से बचें। किसी के कार्यों में हस्तक्षेप न करें। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

कन्या: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में आशातीत सुधार होगा, लेकिन भावुकता पर नियंत्रण रखें।

तुला: ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे स्वयं या परिवार की प्रतिष्ठा प्रभावित हो। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। मधुर संबंध बनेंगे।

वृश्चिक: व्यावसायिक कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

धनु: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पिता अथवा धर्मगुरु का सहयोग मिलता रहेगा।

मकर: चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

मीन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.