Move to Jagran APP

14 मई 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, विरोधी परास्त होंगे

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 14 मई 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 14 May 2020 06:53 AM (IST)Updated: Thu, 14 May 2020 07:04 AM (IST)
14 मई 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, विरोधी परास्त होंगे
14 मई 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, विरोधी परास्त होंगे

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

पंचक: शाम 07:22 बजे से प्रारंभ, 19 मई को शाम 07:53 बजे समाप्त।

विशेष: गुरु वक्री।

आज का पर्व एवं त्योहार: सूर्य की वृष संक्रांति।

राशिफल

मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दूसरे से सहयोग लेने मे सफलता मिलेगी। आर्थिक योजना को साकार रूप देने का प्रयास करें।

वृष: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी या घर की महिला मुखिया से सहयेाग मिलेगा।

मिथुन: व्यावसायिक योजना में कुछ व्यवधान रहेंगे। आधीनस्थ कर्मचारी या पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क: चंद्र और मंगल की युति मौसम के रोग से प्रभावित कर सकती है। अनावश्यक कार्य से बाहर न निकलें और न ही छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित हों।

सिंह: ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है।

कन्या: कोई सुखद समाचार मिलेगा, लेकिन अकारण घर से बाहर न निकलें। स्पर्श कष्टदायी हो सकता है। मादक वस्तुओं के सेवन से बचें।

तुला: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आधुनिक तरीके से सीखने की कला में प्रगति होगी। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक सहयोग मिल सकता है। वक्री ग्रह व्यक्ति विशेष से तनाव की स्थिति उत्पन्न कर सकता है।

धनु: आपकी राशि से सूर्य, बुध, शुक्र की युति छठे होगी। इस कारण से अज्ञात भय या शारीरिक कष्ट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

मकर: पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शारीरिक सुख के अपेक्षा मानसिक संतोष की स्थिति रहेगी।

कुंभ: किसी कार्य के सम्पन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन वक्री गुरु और शनि व्यर्थ की धन हानि करा सकते हैं।

मीन: स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न हो। मंगल धन व्यय कराएगा। कोई ऐसी बात हो सकती है, जो आपके हित में न हो। संयम से काम लेना ही हितकर होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.