Move to Jagran APP

14 जुलाई 2019 का राशिफल: सिंह रा​शि वाले आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं, रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 14 जुलाई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Fri, 12 Jul 2019 12:54 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 09:49 AM (IST)
14 जुलाई 2019 का राशिफल: सिंह रा​शि वाले आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं, रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे
14 जुलाई 2019 का राशिफल: सिंह रा​शि वाले आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं, रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष व्रत, जया पार्वती व्रत।

राशिफल

मेष: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

वृष: अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें, लेकिन दाम्पत्य जीवन के लिए सुखद समाचार मिलेंगे।

मिथुन: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कर्क: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

सिंह: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

तुला: जीविका के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। रिश्ते मधुर होंगे। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। रिश्ते मधुर होंगे। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु: भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

मकर: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कुंभ: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत रहेगी। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा, लेकिन संतान के कारण चिंतित रहेंगे।

मीन: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.