विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

14 जनवरी 2021 का राशिफल: सिंह राशि वालों को बिजनेस और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी

By Kartikey TiwariEdited By:
Published: Thu, 14 Jan 2021 05:00 AM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 05:15 PM (IST)

Horoscope Today मकर संक्रांति पर क्या कहते हैं आपके सितारे? पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 14 जनवरी ...और पढ़ें

14 जनवरी 2021 का राशिफल: मकर संक्रांति पर कैसे हैं आपकी किस्मत के सितारे? जानें यहां
14 जनवरी 2021 का राशिफल: मकर संक्रांति पर कैसे हैं आपकी किस्मत के सितारे? जानें यहां

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का पर्व एवं त्योहार: मकर संक्रांति, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु।

विशेष: सूर्य की मकर संक्रांति प्रात: 08 बजकर के 15 मिनट से।

राशिफल

मेष: क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृष: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी। 

मिथुन: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। 

कर्क: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

सिंह: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कन्या: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। मधुर संबंध बनेंगे।

तुला: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। वाणी पर संयम बनाए रखना जरूरी है।

वृश्चिक: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु: सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

कुंभ: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। भावुकता में नियंत्रण रखें। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मीन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संबंध मधुर होंगे।