Move to Jagran APP

14 फरवरी 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के रिश्तों में मधुरता आएगी, रुपए-पैसे में सावधानी रखें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश आज बता रहे हैं 14 फरवरी 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 05:00 AM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 09:01 AM (IST)
14 फरवरी 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के रिश्तों में मधुरता आएगी, रुपए-पैसे में सावधानी रखें
14 फरवरी 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के रिश्तों में मधुरता आएगी, रुपए-पैसे में सावधानी रखें

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 23:00 बजे तक।

आज की भद्रा: सायं 06:22 बजे से 15 फरवरी को प्रात: 05:26 बजे तक।

राशिफल

मेष: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भागदौड़ रहेगी।

वृष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

मिथुन: रिश्तों में मधुरता आएगी, लेकिन धन हानि की आशंका है। रुपए-पैसे में सावधानी रखें। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

कर्क: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

सिंह: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। मांगलिक एवं सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा।

कन्या: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। पद, प्रतिष्ठा, उपहार और सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। संबंधों में मधुरता आएगी।

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संबंधों में निकटता का बोध होगा।

मकर: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में तनाव आ सकता है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं।

कुंभ: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.