Move to Jagran APP

14 अप्रैल 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 14 अप्रैल 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 14 Apr 2020 06:08 AM (IST)Updated: Tue, 14 Apr 2020 06:08 AM (IST)
14 अप्रैल 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी
14 अप्रैल 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष सप्तमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: प्रात: 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: शीतला सप्तमी।

विशेष: भीमराव आंबेडकर जयंती।

राशिफल

मेष: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। मैत्री संबंध मधुर होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने की संभावना से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृष: घर के मुखिया या धर्मगुरु का सहयोग और प्रोत्साहन अंदर से खुशियां देगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन: रचनात्मक या सृजनात्मक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

कर्क: अध्ययन से व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग एवं प्रोत्साहन रहेगा। जीवनसाथी का भी सहयोग रहेगा।

सिंह: विषम परिस्थितियों में विजय प्राप्त करने में सफल होंगे। व्यावसायिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। महिला अधिकारी या घर की मुखिया का सहयोग रहेगा।

कन्या: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य या निर्णय सफलता में अहम भूमिका का निर्वाह करेगा। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

तुला: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृश्चिक: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। मैत्री संबंध मधुर होंगे। किसी रिश्तेदार या अधिकारी से तनाव मिल सकता है।

धनु: अध्ययन या सृजनात्मक कार्य सफलता की ओर अग्रसर तो करेगा ही आत्मविश्वास में वृद्धि भी कराएगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

मकर: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। गृह कार्य में आपकी अहम भूमिका रहेगी।

कुंभ: आर्थिक स्थिति में सुधार के प्रयास सफल होंगे। भागदौड़ रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

मीन: चली आ रही समस्या पर नियंत्रण होगा, लेकिन उदर विकार या त्वचा रोग के प्रति सचेत रहें। राजनीतिक सहयोग लेने में सफल होंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.