Move to Jagran APP

13 सितंबर 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों के आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, शासन सत्ता का सहयोग रहेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 13 सितंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 03:02 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 09:15 AM (IST)
13 सितंबर 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों के आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, शासन सत्ता का सहयोग रहेगा
13 सितंबर 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों के आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, शासन सत्ता का सहयोग रहेगा

 राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: व्रत की पूर्णिमा।

आज की भद्रा: प्रात: 07:35 बजे से रात्रि 08:49 बजे तक।

विशेष: चतुर्दशी तिथि वृद्धि।

राशिफल

मेष: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

वृष: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद है। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा, लेकिन विरोधी सक्रिय रहेंगे।

कर्क: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाने की संभावना है।

सिंह: रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आप में आत्मविश्वास बढ़ेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। बिगड़े कार्य बनेंगे।

कन्या: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

तुला: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

धनु: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन कुछ पारिवारिक तनाव मिल सकता है। अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। किसी प्रियजन से अचानक भेंट होगी।

मकर: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।

मीन : निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता देगा। रचनात्मक कार्यो में किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.