Move to Jagran APP

13 मई 2020 का राशिफल: सिंह राशि के लिए सूर्य का परिवर्तन सुखद समाचार देगा, मन महात्वाकांक्षी होगा

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 13 मई 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 13 May 2020 06:40 AM (IST)Updated: Wed, 13 May 2020 06:42 AM (IST)
13 मई 2020 का राशिफल: सिंह राशि के लिए सूर्य का परिवर्तन सुखद समाचार देगा, मन महात्वाकांक्षी होगा
13 मई 2020 का राशिफल: सिंह राशि के लिए सूर्य का परिवर्तन सुखद समाचार देगा, मन महात्वाकांक्षी होगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक।

आज की भद्रा: प्रात: 06 बजे से सांय 06 बजकर 26 मिनट तक।

विशेष: शुक्र वक्री।

राशिफल

मेष: सूर्य का परिवर्तन आपके लिए सुखद होगा। चली आ रही समस्या पर अंकुश होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। भविष्य के लिए आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृष: सूर्य का परिवर्तन आत्मविश्वास में वृद्धि कराएगा। विरोधी परास्त होंगे। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। पारिवारिक और व्यावसायिक प्रगति होगी।

मिथुन: आधीनस्थ कर्मचारी, मित्र या किसी रिश्तेदार के कारण व्यर्थ का तनाव मिल सकता है। व्यस्तता बढ़ेगी। मन खिन्न हो सकता है।

कर्क: सूर्य का परिवर्तन संतान के दायित्व की पूर्ति में सहायक होगा। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे, लेकिन वाणी पर संयम रखना हितकर होगा।

सिंह: सूर्य सुखद समाचार देगा। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया से सहयोग मिलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मन महात्वाकांक्षी होगा।

कन्या: सुखद समाचार मिलेगा। कोई ऐसी घटना होगी, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

तुला: इच्छाशक्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। विरोधी परास्त होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न हो। संयम बनाए रखें।

वृश्चिक: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक योजना फलीभूत होगी। स्वास्थ्य के प्रति जोखिम न उठाएं। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

धनु: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सूर्य का केतु के साथ षणाष्टक योग तनाव का कारण होगा। अप्रिय समाचार मिल सकता है।

मकर: संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। चली आ रही समस्या पर नियंत्रण होगा। व्यावसायिक चिंता रहेगी। सचेत रहने की जरूरत है।

कुंभ: पारिवारिक कार्य में व्यस्त होंगे और परिवार से तनाव भी मिलेगा। कोई ऐसी बात हो सकती है, जिससे मन अशांत हो। धैर्य बनाए रखें।

मीन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। चली आ रही समस्या का निराकरण पाने में सफल होंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.