Move to Jagran APP

13 मार्च 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों को बिजनेस और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश आज बता रहे हैं 13 मार्च 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 13 Mar 2020 05:00 AM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2020 07:23 AM (IST)
13 मार्च 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों को बिजनेस और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी
13 मार्च 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों को बिजनेस और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

राशिफल

मेष: यात्रा देशाटन या स्थानांतरण का योग है। रिश्तों में मजबूती आएगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मिथुन: शाही खर्च से बचना होगा। धन हानि की आशंका है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न हो। लंबी यात्रा की दिशा में सफलता मिलेगी।

कर्क: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

सिंह: चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

तुला: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: भावुकता में नियंत्रण रखें। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई ऐसी बात हो सकती है, जो आपके हित में न हो। आर्थिक मामलों में सचेत रहें।

मकर: संबंधों में मधुरता आएगी। कर्मक्षेत्र में कुछ बाधा आ सकती है, लेकिन बुद्धि कौशल से किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कुंभ: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मीन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.