13 जून 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों के आर्थिक मामलों में सुधार होगा
Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 13 जून 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।
राशियों का असर
12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिन: गुरुवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी का राशिफल।
आज का दिशाशूल: दक्षिण।
आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।
आज का पर्व एवं त्योहार: निर्जला एकादशी।
आज की भद्रा: प्रात: 05:37 बजे से सायं 04:50 मिनट तक।
राशिफल
मेष राशि (Aries): ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में भी सुधार होगा।
वृष राशि (Taurus): भागदौड़ रहेगी। अज्ञात भय से तनाव भी उत्पन्न होगा। अग्नि या वाहन के प्रति सचेत रहें। दोनों ही कष्टदायी हो सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini): व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन नेत्र या उदर विकार की भी आशंका है।
कर्क राशि (Cancer): आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रिश्वत में दिया गया रुपया डूब सकता है। सरकारी कर्मचारी से सचेत रहने की आवश्यकता है।
सिंह राशि (Leo): उच्च अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
कन्या राशि (Virgo): व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।
तुला राशि (Libra): निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio): यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन रुपये के लेन-देन में सावधानी बरतें। भावुकता या अहंकार भी कष्ट दे सकता है।
धनु राशि (Sagittarius): जीवनसाथी के प्रति सावधानी अपेक्षित है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।
मकर राशि (Capricorn): स्थानांतरण, विभागीय परिवर्तन या अन्य प्रकार के व्यावसायिक तनाव मिल सकता है। जल का दान आपके लिए हितकर होगा।
कुंभ राशि (Aquarius): स्थानांतरण, विभागीय परिवर्तन आदि की समस्या आ सकती है। यद्यपि उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे।
मीन राशि (Pisces): पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप