Move to Jagran APP

13 दिसंबर 2020 का राशिफल: मीन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, बिजनेस में लाभ होगा, लेकिन यह मत करें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 13 दिसंबर 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 13 Dec 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sun, 13 Dec 2020 03:00 PM (IST)
13 दिसंबर 2020 का राशिफल: मीन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, बिजनेस में लाभ होगा, लेकिन यह मत करें
13 दिसंबर 2020 का राशिफल: मीन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज की भद्रा: प्रात: 03:55 बजे से दोपहर 02:20 बजे तक।

राशिफल

मेष: वाहन चलाते समय सावधानी रखें। भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टदायी हो सकता है। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

वृष: वाणी पर संयम रखें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन में व्यवधान रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही कष्टकारी हो सकती है, हरी वस्तुओं का दान करें। ईश्वर की आराधना करें।

कर्क: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

सिंह: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। राजनीतिक सहयोग मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कन्या: धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। गृह कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

तुला: आर्थिक योजना को बल मिलेगा, जबकि ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। धन या कुटुम्ब में वृद्धि होगी। जीविका के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।

वृश्चिक: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संबंधों में निकटता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी फिर भी मन अशांत रहेगा। मन को तनाव देने वाला समाचार मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।

कुंभ: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मीन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.