Move to Jagran APP

13 अगस्त 2020 का राशिफल: कन्या रा​शि वालों के आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, बिजनेस प्रयास सफल होंगे

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 13 अगस्त 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 05:00 AM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 07:18 AM (IST)
13 अगस्त 2020 का राशिफल: कन्या रा​शि वालों के आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, बिजनेस प्रयास सफल होंगे
13 अगस्त 2020 का राशिफल: कन्या रा​शि वालों के आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, बिजनेस प्रयास सफल होंगे

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: गोगा नवमी।

आज की भद्रा: रात्रि 01:31 बजे से 14 अगस्त को दोपहर 02:03 बजे तक।

राशिफल

मेष: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

वृष: व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

मिथुन: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सामाजिक कायरें में रु चि लेंगे। पारिवारिक संबंधों में निकटता आएगी।

कर्क: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

सिंह: रिश्तों में मधुरता आएगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कन्या: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी।

तुला: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। पिता अथवा धर्म गुरु से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन यात्रा के दौरान सचेत रहें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

मकर: यात्रा का योग बन रहा है, लेकिन सतर्कता के साथ यात्रा करें। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कुंभ: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। सकारात्मक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.