13 अगस्त 2019 का राशिफल: सिंह राशि वाले क्रोध पर नियंत्रण रखें, आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं
Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 13 अगस्त 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।
राशियों का असर
12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिन: मंगलवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।
आज का पर्व एवं त्योहार: मंगला गौरी व्रत।
राशिफल
मेष: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। यद्यपि कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित रहेंगे।
वृष: अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।
मिथुन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कर्क: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सिंह: क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपके लिए कष्टकारी हो सकता है। शाही खर्च से बचना होगा। धन हानि की आशंका भी है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
कन्या: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक कार्य फलीभूत होंगे, लेकिन किसी रिश्तेदार या मित्र से तनाव मिल सकता है।
तुला: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
वृश्चिक: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
मकर: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन और सम्मान की दिशा में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।
कुंभ: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। घर के मुखिया का सहयोग रहेगा।
मीन: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप