Move to Jagran APP

13 अप्रैल 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों की सुधरेगी आर्थिक स्थिति होगा फायदा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 13 अप्रैल 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 04:51 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 09:41 AM (IST)
13 अप्रैल 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों की सुधरेगी आर्थिक स्थिति होगा फायदा
13 अप्रैल 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों की सुधरेगी आर्थिक स्थिति होगा फायदा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, चैत्र मास,  शुक्ल पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पूर्व।

आज का राहुकाल : प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्यौहार : महानिशा पूजा, तारा जयंती, श्री दुर्गा अष्टमी। 

संवत्, परिधारी (प्रमाद) 2076, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष नवमी 09 घंटे 36 मिनट तक तत्पश्चात दशमी, पुष्य नक्षत्र 07 घंटे 40 मिनट तक तत्पश्चात अश्लेषा नक्षत्र, धृति योग 08 घंटे 05 मिनट तक तत्पश्चात शूल योग, कर्क में चंद्रमा। 

राशिफल

मेष राशि (Aries): सूर्य का परिवर्तन सुखद एवं उत्साहवर्धक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। मैत्री संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। 

वृष राशि (Taurus):  पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। 

मिथुन राशि (Gemini): आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। 

कर्क राशि (Cancer): पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। 

सिंह राशि (Leo): पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग रहेगा। 

कन्या राशि (Virgo): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी।तुला राशि (Libra): सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। 

वृश्चिक राशि (Scorpio): सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। 

धनु राशि (Sagittarius): अहंकार के कारण रिश्तों में तनाव की स्थिति आ सकती है। पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी से सहयोग मिलेगा। शिक्षा की दिशा में सफलता मिलेगी। 

मकर राशि (Capricorn):  व्यावसायिक मामलों में व्यस्तता रहेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। 

कुंभ राशि (Aquarius): किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। पड़ोसी या भाई के कारण तनाव भी मिल सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। 

मीन राशि (Pisces): पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।  राजनैतिक सहयोग लेने में सफल होंगे। 

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.