Move to Jagran APP

12 नवंबर 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 12 नवंबर 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 05:50 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 12:08 PM (IST)
12 नवंबर 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी
12 नवंबर 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

prime article banner

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का पर्व एवं त्योहार: गोवत्स द्वादशी (गाय का पूजन व श्रृंगार कल्याणकारी होगा)।

राशिफल

मेष: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी मूल्यवान वस्तु के क्रय करने का योग है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

मिथुन: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी।

कर्क: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रिश्तों में मधुरता आएगी। पिता अथवा धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा।

सिंह: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। फिजूल खर्ची पर नियंत्रण करें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता देगा।

मीन: विरोधी परास्त होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहेन की आवश्यकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK