Move to Jagran APP

12 जून 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, जल का दान हितकर होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 12 जून 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Mon, 10 Jun 2019 03:21 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jun 2019 06:15 AM (IST)
12 जून 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, जल का दान हितकर होगा
12 जून 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, जल का दान हितकर होगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्रीगंगा दशहरा, गंगाजी का जन्मोत्सव।

राशिफल

मेष राशि (Aries): व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृष राशि (Taurus): उपहार या सम्मान में वृद्धि होने का योग है, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी आदि से तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक मामलों में कुछ व्यवधान रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini): शासन-सत्ता का भय रहेगा। मन खिन्न हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जल का दान आपके लिए हितकर होगा।

कर्क राशि (Cancer): दूसरे की गलती से आपको तनाव मिलेगा। संयम रखें। कनेर के वृक्ष का पूजन करें। संभव हो तो पांच कनेर के वृक्ष लगाएं।

सिंह राशि (Leo): संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी, लेकिन किसी सरकारी कर्मचारी के कारण तनाव भी मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo): पिता या उच्च अधिकारी से टकराव की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra): भावुकता पर नियंत्रण रखें। प्रियजनों से भेंट होगी। उपहार या सम्मान का भी योग है। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio): मन खिन्न रहेगा। शनि की साढ़ेसाती का भय, दुर्घटना या सरकार कर्मचारी से क्लेश आदि के प्रति सचेत रहें।

धनु राशि (Sagittarius): शनि की युति व्यावसायिक सफलता देगी, लेकिन कर्मक्षेत्र में व्यवधान भी देगा। आलस्य पर नियंत्रण रखें। पारिवार को समय दें।

मकर राशि (Capricorn): संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। मन खिन्न रहेगा। मां या ननिहाल के कारण दुखी रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius): प्रियजनों से भेंट होगी। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि का योग है। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

मीन राशि (Pisces): संतान के कारण चिंतित होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.