Move to Jagran APP

12 दिसंबर 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी, लेकिन अज्ञात भय सताएगा

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 12 दिसंबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 12 Dec 2020 06:57 AM (IST)Updated: Sat, 12 Dec 2020 04:00 PM (IST)
12 दिसंबर 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी, लेकिन अज्ञात भय सताएगा
12 दिसंबर 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: शनि प्रदोष।

विशेष: त्रयोदशी तिथि क्षय।

राशिफल

मेष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। विरोधी सक्रिय रहेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संबंध मधुर होंगे।

कर्क: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

सिंह: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कन्या: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में कोई जोखिम न उठाएं। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पंचग्रही योग आपको व्यावसायिक सफलता देगा, लेकिन अज्ञात भय से ग्रसित करेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

धनु: कुछ व्यावसायिक एवं कुछ पारिवारिक तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। धन का व्यय हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मकर: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी, लेकिन सचेत रहकर यात्रा करें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पिता या उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन: धार्मिक या मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.