Move to Jagran APP

12 अगस्त 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वाले फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें, आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 12 अगस्त 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 01:31 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 09:15 AM (IST)
12 अगस्त 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वाले फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें, आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं
12 अगस्त 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वाले फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें, आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: सोम प्रदोष

राशिफल

मेष: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

वृष: पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण करना होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

कर्क: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख और शांति रहेगी।

सिंह: विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यक्ति विशेष से तनाव मिल सकता है।

कन्या: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिलेगा।

तुला: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

वृश्चिक: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पैतृक संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

धनु: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर: भावुकता पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी।

कुंभ: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन आर्थिक तनाव मिलेगा। अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। अधीनस्थ कर्मचारी से सहयोग लेने में सफल होंगे।

मीन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.