Move to Jagran APP

11 सितंबर 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों के आर्थिक मामलों में आंशिक रूप से सुधार होगा, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 11 सितंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Wed, 11 Sep 2019 08:46 AM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 08:53 AM (IST)
11 सितंबर 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों के आर्थिक मामलों में आंशिक रूप से सुधार होगा, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा
11 सितंबर 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों के आर्थिक मामलों में आंशिक रूप से सुधार होगा, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन बुधवार: भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष व्रत।

विशेष: पंचक (आज रात्रि 03:28 बजे से 16 सितंबर की रात्रि 04:22 बजे तक।)

राशिफल

मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

वृष: धार्मिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। महिला अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे।

मिथुन: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य​ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। किसी प्रियजन से अचानक भेंट होगी।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। यात्रा पर जाने की संभावना है।

सिंह: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

तुला: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संबंधों में निकटता आएगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कलह से बचें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य​ मिलेगा।

धनु: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन पड़ोसी के कारण तनाव मिल सकता है। पुराने मित्रों से भेंट होने की संभावना है।

मकर: आंशिक रूप से आर्थिक मामलों में सुधार होगा। जीवन साथी का सहयोग और सानिध्य​ मिलेगा। कारोबार में निवेश करना उपयुक्त नहीं है।

कुंभ: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी।

मीन: विरोधी सक्रिय रहेगा, लेकिन जीत आपकी ही होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। बिगड़े कार्य बनेंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.