Move to Jagran APP

11 दिसंबर 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, क्रोध पर नियंत्रण रखें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 11 दिसंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 08:57 AM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 09:30 AM (IST)
11 दिसंबर 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, क्रोध पर नियंत्रण रखें
11 दिसंबर 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, क्रोध पर नियंत्रण रखें

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

आज की भद्रा: पूर्वाह्न 10:59 बजे से रात्रि 10:51 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: व्रत की पूर्णिमा, दत्तात्रेय जयंती।

राशिफल

मेष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। मांगलिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी।

वृष: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

मिथुन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

सिंह: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। मांगलिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

कन्या: वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

तुला: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में सावधान रहें। अधिक विश्वास पीड़ा देगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा।

धनु: मांगलिक या सांस्कृतिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मकर: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। व्यर्थ की उलझने रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कुंभ: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा।

मीन: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। यात्रा देशाटन की स्थिति बन रही है। आर्थिक मामलों को लेकर सचेत रहें।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.