Move to Jagran APP

जन्माष्टमी 2020 राशिफल: कुंभ राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, आर्थिक मामलों में सुधार होगा

Janmashtami Horoscope Today आज कई जग​हों पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। आज पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं कि आपके सितारे क्या कहते हैं?

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 05:00 AM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 03:34 PM (IST)
जन्माष्टमी 2020 राशिफल: कुंभ राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, आर्थिक मामलों में सुधार होगा
जन्माष्टमी 2020 राशिफल: कुंभ राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, आर्थिक मामलों में सुधार होगा

Janmashtami Horoscope Today: आज देश के कई हिस्सों में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। आज सुबह 09 बजकर 08 मिनट के बाद से अष्टमी तिथि लग रही है, जिसके कारण आज ही जन्माष्टमी मनाई जा रही है। हालांकि 12 अगस्त को भी जन्माष्टमी मनाई जाएगी। आज के दिन जन्माष्टमी स्मार्त है। इसका अ​र्थ यह है कि गृहस्थ लोग यानी आमजन आज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर आज हम जानते हैं कि आपके किस्मत के सितारे कैसे हैं? आज का राशिफल आपके बारे में क्या कहता है। 

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री कृष्ण जन्माष्टमी (स्मार्त)।

राशिफल

मेष: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन व्यर्थ का तनाव और भागदौड़ हो सकती है। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में सचेत रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शाही खर्च से बचना होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कर्क: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

सिंह: कुछ पारिवारिक एवं कुछ आर्थिक तनाव रहेगा। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। व्यर्थ की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ईश्वर की आराधना करें।

कन्या: धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

तुला: धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया के कारण तनाव मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसयिक स्तर पर सफलता मिलेगी।

धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मन अज्ञात भय से ग्रसित होगा। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

मकर: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी, लेकिन भाई या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है।

कुंभ: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति बन रही है, लेकिन यात्रा के दौरान सतर्क रहें।

मीन: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.