Move to Jagran APP

10 नवंबर 2020 का राशिफल: वृश्चिक रा​शि वालों का आर्थिक और बिजनेस पक्ष मजबूत होगा, रिश्तों में मधुरता आएगी

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 10 नवंबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 05:54 AM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2020 10:47 AM (IST)
10 नवंबर 2020 का राशिफल: वृश्चिक रा​शि वालों का आर्थिक और बिजनेस पक्ष मजबूत होगा, रिश्तों में मधुरता आएगी
वृश्चिक रा​शि वालों का आर्थिक और बिजनेस पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज की भद्रा: शाम 04:30 बजे से रात्रि के 03:22 बजे तक।

राशिफल

मेष: पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे और पारिवारिक सदस्य से ही तनाव मिलेगा। फिजूल खर्ची से बचें। आर्थिक तनाव भी मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।

वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।

मिथुन: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

कर्क: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कन्या: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

तुला: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखना हितकर है।

वृश्चिक: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर: चली आ रही परेशानी से मुक्ति मिलेगी। उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा, लेकिन पड़ोसी से तनाव मिलेगा। वाणी पर संयम रखें।

कुंभ: स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। पारिवारिक स्तर पर सहयोग मिलता रहेगा।

मीन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव और वर्चस्व में वृद्धि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.