Move to Jagran APP

10 मई 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों के धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 10 मई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Thu, 09 May 2019 05:16 PM (IST)Updated: Fri, 10 May 2019 09:15 AM (IST)
10 मई 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों के धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी
10 मई 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों के धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी

 राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पश्चिम।

आज का राहुकाल : पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्यौहार :  चंदन षष्ठी।

संवत्, परिधारी (प्रमाद) 2076, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष सप्तमी, 19 घंटे 45 मिनट तक तत्पश्चात अष्टमी, पुष्य नक्षत्र 13 घंटे 13 मिनट तक तत्पश्चात अश्लेषा नक्षत्र, गण्ड योग 13 धंटे 55 मिनट तक तत्पश्चात वृद्धि योग, कर्क में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि (Aries): पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। 

वृष राशि (Taurus): जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी मित्र या भाई के कारण तनाव मिलेगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। 

मिथुन राशि (Gemini): अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। रोग और शत्रु से व्यर्थ का तनाव मिलेगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। 

कर्क राशि (Cancer): भागदौड़ रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 

सिंह राशि (Leo): धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रोग और विरोधी परास्त होंगे। 

कन्या राशि (Virgo): शासन सत्ता का से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। भाई या मित्र से सहयोग मिल सकता है। 

तुला राशि (Libra): व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। 

वृश्चिक राशि (Scorpio): उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 

धनु राशि (Sagittarius): यश, कीर्ति में वृद्धि होगी, लेकिन ससुराल पक्ष से मन मुटाव की स्थिति आ सकती है, नियंत्रण रखें। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्तता के बावजूद परिवार को समझें। 

मकर राशि (Capricorn): शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

कुंभ राशि (Aquarius): व्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 

मीन राशि (Pisces): पारिवारिक या सांस्कृतिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। 

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.