Move to Jagran APP

09 सितंबर 2020 का राशिफल: मकर राशि वालों को चल या अचल संपत्ति में सफलता मिलेगी, बिजनेस में प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 09 सितंबर 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 09 Sep 2020 05:00 AM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2020 02:32 PM (IST)
09 सितंबर 2020 का राशिफल: मकर राशि वालों को चल या अचल संपत्ति में सफलता मिलेगी, बिजनेस में प्रतिष्ठा बढ़ेगी
09 सितंबर 2020 का राशिफल: मकर राशि वालों को चल या अचल संपत्ति में सफलता मिलेगी, बिजनेस में प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, शुद्ध आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

श्राद्ध: सप्तमी श्राद्ध।

आज की भद्रा: दोपहर 01:08 बजे तक।

राशिफल

मेष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। मंगल के वक्री होने से स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास फलीभूत होगा।

वृष: मंगल के वक्री होने से दांपत्य जीवन और व्यावसायिक कार्य प्रभावित हो सकता है। शासन सत्ता का सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

मिथुन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मे सफलता मिलेगी। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कर्क: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। संतान के कारण भी चिंतित हो सकते हैं, जबकि आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में सुधार होगा।

सिंह: कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित रहेंगे। मंगल का वक्री होना आपके लिए हितकर नहीं है। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित न हों और न ही व्यावसायिक मामलों में जोखिम उठाएं।

कन्या: मंगल का वक्री होना आपके लिए लाभदायी है। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। पारिवारिक सहयोग से लाभ मिल सकता है।

तुला: मंगल का वक्री होना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है और न ही दांपत्य जीवन के लिए। सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

वृश्चिक: वाहन चलाते समय सावधानी रखें। झगड़ा, विवाद, अग्नि, दुर्घटना से बचें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं, राहत मिलेगी।

धनु: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र के लिए मंगल का वक्री होना कष्टदायी है। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

मकर: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

कुंभ: पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राजनीतिक महात्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.