Move to Jagran APP

9 मई 2019 का राशिफल: कर्क राशि वाले मन चंचलता पर नियंत्रण रखें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 09 मई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Wed, 08 May 2019 02:02 PM (IST)Updated: Thu, 09 May 2019 09:07 AM (IST)
9 मई 2019 का राशिफल: कर्क राशि वाले मन चंचलता पर नियंत्रण रखें
9 मई 2019 का राशिफल: कर्क राशि वाले मन चंचलता पर नियंत्रण रखें

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : दक्षिण।

आज का राहुकाल : दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्यौहार :श्री आद्यशंकराचार्य जयंती। 

संवत्, परिधारी (प्रमाद) 2076, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष षष्ठी 21 घंटे 42 मिनट तक तत्पश्चात सप्तमी, पुनर्वसु नक्षत्र 14 घंटे 21 मिनट तक तत्पश्चात पुष्य नक्षत्र, शूल योग 16 धंटे 33 मिनट तक तत्पश्चात गण्ड योग, मिथुन में चंद्रमा 08 घंटे 36 मिनट तक तत्पश्चात कर्क में।

राशिफल

मेष राशि (Aries): पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। हनुमानजी की उपासना आपके लिए हितकर होगी। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित होना कष्टकारी होगा। 

वृष राशि (Taurus): पुरुषार्थ सार्थक होगा। लंबी यात्रा की योजना सफल होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। 

मिथुन राशि (Gemini): रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। 

कर्क राशि (Cancer): मन चंचलता पर नियंत्रण रखें। शिक्षा प्रतियोगिता के लिए अधिक श्रम करना होगा। दांपत्य जीवन में व्यर्थ का व्यवधान आ सकता है। 

सिंह राशि (Leo): कर्मक्षेत्र में सफलता मिलेगी लेकिन दांपत्य जीवन की उपेक्षा न करें। भागदौड़ रहेगी। कुटुंब के कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। 

कन्या राशि (Virgo): दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पिता या घर के मुखिया के कारण तनाव मिल सकता है। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। 

तुला राशि (Libra): रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। धार्मिक या सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। 

वृश्चिक राशि (Scorpio): राजनैतिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। 

धनु राशि (Sagittarius): गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। मांगलिक या राजनैतिक कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। 

मकर राशि (Capricorn): शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। 

कुंभ राशि (Aquarius): चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। कर्मक्षेत्र प्रभावी रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। राजनैतिक या उच्च अधिकारी या उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। 

मीन राशि (Pisces): व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। महिला रिश्तेदार से तनाव मिलेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.