Move to Jagran APP

09 जून 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत, लेकिन किसी रिश्तेदार से तनाव का योग

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 09 जून 2019 का दिन। जानें आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Fri, 07 Jun 2019 10:47 AM (IST)Updated: Sun, 09 Jun 2019 06:15 AM (IST)
09 जून 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत, लेकिन किसी रिश्तेदार से तनाव का योग
09 जून 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत, लेकिन किसी रिश्तेदार से तनाव का योग

 राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: भानु सप्तमी।

आज की भद्रा: रात्रि 12:37 बजे से 10 जून को पूर्वाह्न 11:29 बजे तक।

राशिफल

मेष (Aries): व्यावसायिक प्रगति का अवसर प्राप्त होगा। यश में वृद्धि का योग है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है।

वृष (Taurus): व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

मिथुन (Gemini): पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद होगा।

कर्क (Cancer): उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। संबंधों में निकटता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

सिंह (Leo): शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या (Virgo): गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

तुला (Libra): शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। यात्रा या देशाटन सुखद रहेगा। पर्वतीय स्थल की यात्रा पर जाने की संभावना है।

वृश्चिक (Scorpio): सामाजिक कार्यो में रुचि लेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

धनु (Sagittarius): निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। निर्माण या शोध कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। लंबी यात्रा का भी योग है। पारिवारिक कार्य में रुचि लेंगे। बिगड़े कार्य बनेंगे।

मकर (Capricorn): वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आर्थिक मामलों में तनाव रहेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यो में हिस्सेदारी रहेगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

कुंभ (Aquarius): व्यावसायिक कार्यक्रम या मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक सुख और सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात की संभावना है।

मीन (Pisces): राजनीतिक सहयोग लेने में सफल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी पर्वतीय स्थल की यात्रा पर जाने की संभावना है।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.