Move to Jagran APP

08 मई 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वाले भावुकता पर नियंत्रण रखें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 08 मई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Tue, 07 May 2019 05:42 PM (IST)Updated: Wed, 08 May 2019 06:00 AM (IST)
08 मई 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वाले भावुकता पर नियंत्रण रखें
08 मई 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वाले भावुकता पर नियंत्रण रखें

 राशियों का असर

prime article banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन:  बुधवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : उत्तर।

आज का राहुकाल : मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहरं 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्यौहार : श्रीगणेश चतुर्थी।

आज की भद्रा : दोपहर 01:40 बजे से रात्रि 01:00 बजे तक।

संवत्, परिधारी (प्रमाद) 2076, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष पंचमी 23 घंटे 17 मिनट तक तत्पश्चात षष्ठी, आद्र्रा नक्षत्र 15 घंटे 17 मिनट तक तत्पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र, धृति योग 19 धंटे तक तत्पश्चात शूल योग, मिथुन में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि (Aries): व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में प्रगित होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृष राशि (Taurus): वाहन चलाते समय सावधानी रखें। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini): भावुकता पर नियंत्रण रखें। अज्ञात भय क्रोध में वृद्धि देगा, जो कष्टकारी हो सकता है। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer): स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। शिक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा।

सिंह राशि (Leo): शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कन्या राशि (Virgo): भागदौड़ रहेगी। घर के मुखिया या किसी अधिकारी के कारण तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक मामलों में सचेत रहें।

तुला राशि (Libra): रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। शाही खर्च पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio): शिक्षा के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius): संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मकर राशि (Capricorn): भौतिक सुख साधन में वृद्धि होगी लेकिन स्वास्थ्य या मन अशांत रहेगा। किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius): यात्रा देशाटन की स्थिति व्यस्तता देगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मीन राशि (Pisces): गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। भौतिक सुख साधन जुटाने में लगे रहेंगे। पारिवारिक  या व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.