Move to Jagran APP

07 जून 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों की आ​र्थिक ​स्थिति में पहले से सुधार होगा, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 07 जून 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 10:05 AM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 10:06 AM (IST)
07 जून 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों की आ​र्थिक ​स्थिति में पहले से सुधार होगा, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी
07 जून 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों की आ​र्थिक ​स्थिति में पहले से सुधार होगा, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

राशिफल

मेष: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। 

वृष: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन यात्रा से बचने की कोशिश करें। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अज्ञात भय से मन ग्रसित रहेगा। 

मिथुन: अनचाही यात्रा से बचें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा, लेकिन पिता या धर्म गुरु से तनाव मिल सकता है। 

कर्क: जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। संयम से काम लें।

सिंह: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रोग या विरोधी तनाव का कारण होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

कन्या: रिश्तों में मधुरता आएगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

तुला: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में चल रहा प्रयास तकनीकी प्रणाली से सफल होगा।

वृश्चिक: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। शासन से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक स्तर पर किसी हद तक सफलता मिलेगी। 

मकर: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ: उपहार या सम्मान भी संभव है। कोई ऐसा कार्य हो सकता है, जिससे आपका मन अशांत हो। संयम रखने की आवश्यकता है। धर्म गुरु से आशीर्वाद मिलेगा। 

मीन: व्यावसायिक मामलों में सचेत रहें। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा, लेकिन कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.