Move to Jagran APP

07 जुलाई 2019 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए मंगल का अस्त होना हितकर है, विरोधी परास्त होंगे

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 07 जुलाई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Fri, 05 Jul 2019 12:46 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 06:15 AM (IST)
07 जुलाई 2019 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए मंगल का अस्त होना  हितकर है, विरोधी परास्त होंगे
07 जुलाई 2019 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए मंगल का अस्त होना हितकर है, विरोधी परास्त होंगे

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: कुमार षष्ठी।

राशिफल

मेष: मंगल के अस्त होने से स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। झगड़ा विवाद से बचें। अनचाही यात्रा या व्यर्थ का तनाव मिल सकता है।

वृष: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन व्यावसायिक तनाव मिलेगा। कोई ऐसी घटना हो सकती है, जो आपके हित में न हो।

मिथुन: मंगल का अस्त होना आपके लिए लाभदायी है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। रिश्तों में निकटता आएगी।

कर्क: कर्क लग्न में मंगल कारक होता है और उसके होने से संतान या शिक्षा के कारण चिंतित होंगे। संबंधित अधिकारी से भी तनाव मिल सकता है।

सिंह: चली आ रही व्यावसायिक परेशानियां समाप्त होंगी। पारिवारिक मामलों में व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कन्या: मंगल का अस्त होना आपके लिए लाभदायी है। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

तुला: मंगल का अस्त होना आर्थिक दृष्टि से कष्टदायी है। पारिवारिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: भागदौड़ रहेगी। मंगल का अस्त होना स्वास्थ्य के लिए कष्टकारी है। व्यावसायिक मामलों में सावधानी रखें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

मकर: कुछ पारिवारिक समस्याएं आएंगी। घरेलू कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

कुंभ: मंगल का अस्त होना आपके लिए हितकर है। विरोधी परास्त होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा।

मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। राजनीतिक सहयोग लेने में सफल होंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.