Move to Jagran APP

07 अप्रैल 2020 का राशिफल: वृष राशि वालों को आदित्य योग मन को मजबूती देगा, लेकिन इस बात का ध्यान रखें

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 07 अप्रैल 2020 का राशिफल।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 07 Apr 2020 05:00 AM (IST)Updated: Tue, 07 Apr 2020 04:40 AM (IST)
07 अप्रैल 2020 का राशिफल: वृष राशि वालों को आदित्य योग मन को मजबूती देगा, लेकिन इस बात का ध्यान रखें
07 अप्रैल 2020 का राशिफल: वृष राशि वालों को आदित्य योग मन को मजबूती देगा, लेकिन इस बात का ध्यान रखें

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: सायं 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: व्रत की पूर्णिमा।

आज की भद्रा: दोपहर 12:02 बजे से रात्रि 10:04 बजे तक।

राशिफल

मेष: बुध के परिवर्तन से स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खासतौर पर छूत के रोग से। भाई या संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। ईश्वर की आराधना करें।

वृष: धर्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। सूर्य का आदित्य योग मन को मजबूत करेगा। फिर भी स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें।

मिथुन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भागदौड़ की स्थिति रहेगी, लेकिन एक भय भी रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही की कीमत चुकानी पड़ सकती है।

कर्क: बुध के परिवर्तन से चली आ रही समस्या पर नियंत्रण होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। किसी भी कार्य को लेकर व्यस्तता बढ़ेगी।

सिंह: बुध का परिवर्तन स्वास्थ्य के लिए उत्तम नहीं है। हरी सब्जियों का दान करें और स्वयं भी प्रयोग करें। किसी रिश्तेदार के कारण मन अशांत रहेगा।

कन्या: बुध का परिवर्तन पारिवारिक दायित्व की पूर्ति कराएगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। फिर भी कुछ अज्ञात भय के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

तुला: पारिवारिक और व्यावसायिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। आर्थिक तनाव बढ़ेगा। शासन सत्ता से आंशिक सहयोग मिलेगा। सचेत रहने की जरूरत है।

वृश्चिक: सूर्य और बुध की युति कुछ व्यावसायिक तनाव दे सकती है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सुखद होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

धनु: सूर्य और बुध की युति व्यर्थ की उलझनें देंगी। कुछ पारिवारिक समस्या दे सकती है। आर्थिक मामलों में तनाव रहेगा। मन को शांति रखें। ईश्वर की आराधना करें।

मकर: भय के वातावरण से निकलना होगा। सूर्य और बुध की युति पारिवारिक सहयोग प्रदान करेगी। कोई समाचार उत्साह वर्धक हो सकता है। आशावादी बनें।

कुंभ: केमदुम योग अवसाद की स्थिति उत्पन्न कर सकता है। नियंत्रण रखना आपके लिए, आपके परिवार के लिए आवश्यक है। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं। रचनात्मक कार्य करें।

मीन: किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। बुध का परिवर्तन भय को नियंत्रित करेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.