Move to Jagran APP

06 सितंबर 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों को नए दायित्व मिलने की संभावना है, व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 06 सितंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 11:06 AM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 09:15 AM (IST)
06 सितंबर 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों को नए दायित्व मिलने की संभावना है, व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी
06 सितंबर 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों को नए दायित्व मिलने की संभावना है, व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: राधा अष्टमी।

आज की भद्रा: प्रात: 08:41 बजे तक।

राशिफल

मेष: नए दायित्व मिलने की संभावना है। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। 

वृष: अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। 

मिथुन: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अज्ञात भत से ग्रसित रहेंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। 

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। 

सिंह: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। 

कन्या: गृह कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। व्यावसायिक मामलों में भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। 

तुला: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। 

धनु: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। 

मकर: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे, लेकिन दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। 

कुंभ: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। 

मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। 

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.