Move to Jagran APP

06 जून 2019 का ​राशिफल: कन्या राशि वालों के प्रमोशन का योग, मान-सम्मान में वृद्धि

Horoscope Today कैसा रहेगा आपका 06 जून 2019 का दिन। जानें आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Tue, 04 Jun 2019 06:14 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jun 2019 09:27 AM (IST)
06 जून 2019 का ​राशिफल: कन्या राशि वालों के प्रमोशन का योग, मान-सम्मान में वृद्धि
06 जून 2019 का ​राशिफल: कन्या राशि वालों के प्रमोशन का योग, मान-सम्मान में वृद्धि

 राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

राशिफल

मेष राशि (Aries): आज का दिन आपके लिए बेहतरीन होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सहयोग बढ़ेगा।

वृष राशि (Taurus): आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आर्थिक तंगी के कारण मन अशांत रहेगा। यात्रा में आपको सावधानी रखनी होगी। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग है।

मिथुन राशि (Gemini): आज का दिन आपके लिए अच्छा है। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक होगा। आपकी सोची-समझी रणनीति कारगर होगी। कोई नया अनुबंध प्राप्त करने के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा।

कर्क राशि (Cancer): आज के दिन आपको अधिक यात्रा और फिजूलखर्जी से बचकर रहना होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

सिंह राशि (Leo): शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक होगा। आय के एक अधिक साधन बनेंगे, जिससे आपकी तरक्की होगी। व्यसनों से परहेज करें।

कन्या राशि (Virgo): आपके लिए आज की दिन उत्तम है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके लिए गए निर्णय सराहनीय होंगे। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन का योग है।

तुला राशि (Libra): बहुत दिनों से संतान संबंधी चिंता आपको सता रही है, वह दूर होगी। यात्रा का लाभ होगा, विदेश यात्रा अथवा विदेशी मित्रों से लाभ के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio): आज आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान दें। आपके खिलाफ साजिश हो सकती है, इससे बचने की जरूरत है। शाम से समय अच्छा होगा।

धनु राशि (Sagittarius): दाम्पत्य जीवन में कटुता आ सकती है। व्यापार में भी कुछ बाधा के योग बन रहे हैं, लेकिन चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। इन सबका हल जल्द ही निकल आएगा।

मकर राशि (Capricorn): आज का दिन आपके लिए बेहतरीन है। आपके सामने कोई भी शत्रु टिक नहीं पाएगा। मुकदमे में सफलता के योग हैं। बुजुर्गों से आपको लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius): आपके लिए आज का दिन उत्तम है। मकान-वाहन के क्रय का योग बन रहा है। अगर आप नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो जरूर करिए, दिन बेहतरीन है। संतान के प्रादुर्भाव का योग है।

मीन राशि (Pisces): मानसिक तनाव की स्थिति रहेगी। मित्रों से मनमुटाव हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। सामान चोरी होने का डर है, सतर्क रहें।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.