Move to Jagran APP

06 जुलाई 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे

Horoscope Today आज सावन के पहले दिन पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 06 जुलाई 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 01:26 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 01:27 PM (IST)
06 जुलाई 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे
06 जुलाई 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल। 

आज का दिशाशूल: पूर्व। 

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। 

विशेष: श्रावण मास प्रारंभ, शिव की आराधना फलीभूत, शाक श्रावण में न खाएं, विष योग। 

राशिफल

मेष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रिश्तों में मधुरता आएगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

वृष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रिश्तों में मधुरता आएगी। कार्य पूर्ण होंगे।

मिथुन: खाने-पीने में सावधानी बरतें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

सिंह: विरोधी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल मिल सकता है। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।

कन्या: संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

तुला: धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। कुछ पारिवारिक कुछ व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यो में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: शासन सत्ता से आपेक्षित सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

धनु: वाणी पर संयम रखें। कुटुंब से तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

मकर: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। वाणी पर संयम रखें। क्रोध की स्थिति कष्टदायी होगी। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

कुंभ: व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक दबाव रहेगा, सोच-समझकर फैसला लें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.