Move to Jagran APP

06 जनवरी 2021 का राशिफल: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी, भावुकता पर नियंत्रण रखें

Horoscope Today क्या कहते हैं आपके सितारे? पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 06 जनवरी 2021 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 06 Jan 2021 04:14 AM (IST)Updated: Wed, 06 Jan 2021 01:49 PM (IST)
06 जनवरी 2021 का राशिफल: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी, भावुकता पर नियंत्रण रखें
06 जनवरी 2021 का राशिफल: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

राशिफल

मेष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रोजी-रोटी की दिशा में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रिश्ते मधुर होंगे।

वृष: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। प्रियजन से सहयोग मिलेगा। नेत्र विकार के प्रति सचेत रहें। आमोद-प्रमोद का अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

मिथुन: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

सिंह: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में तनाव आ सकता है। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।

तुला: भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ के तनाव और भागदौड़ की स्थिति आ सकती है। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिल सकती है। संबंधों में मधुरता आएगी।

वृश्चिक: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

धनु: पद और प्रतिष्ठा की दिशा में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपसी संबंध मधुर होंगे।

मकर: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा, लेकिन नेत्र विकार या संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। पारिवारिक व व्यावसायिक स्थिति चिंता का कारण रहेगी।

कुंभ: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शाही खर्च से बचना होगा। मौसम के रोग से प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

मीन: संतान के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.