Move to Jagran APP

05 सितंबर 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों के समस्या का समाधान होगा, राजनीतिक लाभ लेने में सफल होंगे

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 05 सितंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Mon, 02 Sep 2019 10:59 AM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 09:25 AM (IST)
05 सितंबर 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों के समस्या का समाधान होगा, राजनीतिक लाभ लेने में सफल होंगे
05 सितंबर 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों के समस्या का समाधान होगा, राजनीतिक लाभ लेने में सफल होंगे

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: मुक्ताभरण सप्तमी, संतान सप्तमी।

आज की भद्रा: रात्रि 08:50 बजे से 06 सितंबर को प्रात: 08:41 बजे तक।

राशिफल

मेष: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। संबंधों में मधुरता आएगी। 

वृष: ससुराल पक्ष से सहयोग मिल सकता है। कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक मामलों में अज्ञात भय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 

मिथुन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। 

कर्क: सृजन, निर्माण और शोध की दिशा में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। 

सिंह: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। 

कन्या: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, पद और प्रतिष्ठा की दिशा में आशातीत प्रगति होगी। 

तुला: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 

वृश्चिक: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। 

धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। 

मकर: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से व्यावसायिक सफलता मिलेगी। 

कुंभ: उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। 

मीन: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राजनीतिक लाभ लेने में सफल होंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.