Move to Jagran APP

06 मई 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों के उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 06 मई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Mon, 06 May 2019 08:37 AM (IST)Updated: Mon, 06 May 2019 08:37 AM (IST)
06 मई 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों के उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी
06 मई 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों के उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पूर्व।

आज का राहुकाल : प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।

संवत्, परिधारी (प्रमाद) 2076, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष तृतीया 26 घंटे 17 मिनट तक तत्पश्चात चतुर्थी, रोहिणी नक्षत्र 16 घंटे 27 मिनट तक तत्पश्चात मृगशिरा नक्षत्र, अतिगण्ड योग 23 धंटे 22 मिनट तक तत्पश्चात सुकर्मा योग, वृष में चंद्रमा 28 घंटे 16 मिनट तक तत्पश्चात मिथुन में।

राशिफल

मेष राशि (Aries): उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृष राशि (Taurus): शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन राशि (Gemini): यात्रा की स्थिति में अपनी वस्तुओं की सुरक्षा रखें किसी वस्तु के चोरी या खोने की आशंका है। भागदौड़ रहेगी।

कर्क राशि (Cancer): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। कर्ज लेने की दिशा में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि (Leo): मंगल का परिवर्तन व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कन्या राशि (Virgo): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा लेकिन पिता या संबंधित अधिकारी के कारण तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

तुला राशि (Libra): जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio): वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। धन हानि की आशंका है। व्यर्थ की परेशानी और उलझन रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius): शनि और केतु की युति मन को तनाव देगी और राहु और मंगल की युति दांपत्य जीवन में समस्याएं उत्पन्न करेगी। संयम रखना हितकर होगा।

मकर राशि (Capricorn): रोग और शत्रु तनाव देंगे। झगड़ा-विवाद या विद्युत उपकरण से छेड़-छाड़ न करें। जबकि पारिवारिक सहयोग भरपूर मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius): गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बड़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

मीन राशि (Pisces): गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.