Move to Jagran APP

05 जुलाई 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वालों को संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी, लेकिन खान-पान में सचेत रहें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 05 जुलाई 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 06:32 AM (IST)
05 जुलाई 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वालों को संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी, लेकिन खान-पान में सचेत रहें
05 जुलाई 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वालों को संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी, लेकिन खान-पान में सचेत रहें

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: स्नान-दान की आषाढ़ी पूर्णिमा।

विशेष: चंद्रग्रहण, जो भारत में दिखाई नहीं देगा। गुरु पूर्णिमा तथा महात्मा वेदव्यास का जन्मोत्सव।

राशिफल

मेष: महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

वृष: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन: शाही खर्च से नुकसान होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। विष योग होने के कारण खाने—पीने में सावधानी रखें।

कर्क: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

सिंह: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या: यात्रा देशाटन की दिशा में सफलता मिलेगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान का सुख मिल सकता है।

तुला: गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा, लेकिन विष योग होने के कारण वाणी पर संयम रखें, खाने—पीने में संयम रखें। कुछ ऐसा न करें, जिससे आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो जाए।

वृश्चिक: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ फलीभूत होगा।

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन किसी रिश्तेदार या पारिवारिक सदस्य से वाद-विवाद की स्थिति आ सकती है, संयम बरतें।

मकर: आपकी राशि पर विषकुंभ योग है, जिस कारण वाणी पर संयम रखना आवश्यक होगा। रिश्ते टूट और बिखर भी सकते हैं।

कुंभ: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन खाने-पीने में सचेत रहें। कहीं विष योग आपको कष्ट दे सकता है। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी।

मीन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति आ सकती है। सेहत का ख्याल रखें। 

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.