Move to Jagran APP

04 मई 2019 का राशिफल: कुंभ राशि वालों की व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 04 मई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Fri, 03 May 2019 02:22 PM (IST)Updated: Sat, 04 May 2019 06:00 AM (IST)
04 मई 2019 का राशिफल: कुंभ राशि वालों की व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी
04 मई 2019 का राशिफल: कुंभ राशि वालों की व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, वैशाख मास,  कृष्ण पक्ष, अमावस्या का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पूर्व।

आज का राहुकाल : प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्यौहार : शनिवारी अमावस्या।

संवत्, परिधारी (प्रमाद) 2076, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष अमावस्या 28 घंटे 16 मिनट तक तत्पश्चात प्रतिपदा, अश्विनी नक्षत्र 15 घंटे 47 मिनट तक तत्पश्चात भरणी नक्षत्र, आयुष्मान योग 28 धंटे 03 मिनट तक तत्पश्चात सौभाग्य योग, मेष में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि (Aries): शाही खर्च पर नियंत्रण रखें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। 

वृष राशि (Taurus): रिश्तों में मधुरता आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini): रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer): व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।  शिक्षा के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।   

सिंह राशि (Leo): उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।  

कन्या राशि (Virgo): उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

तुला राशि (Libra): धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।  

वृश्चिक राशि (Scorpio): अहंकार पर नियंत्रण रखें अन्यथा व्यर्थ की उलझनें और तनाव मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

धनु राशि (Sagittarius): उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।  

मकर राशि (Capricorn): भागदौड़ रहेगी। महिला रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। खाने-पीने में सावधानी रखें। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। 

कुंभ राशि (Aquarius): व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

मीन राशि (Pisces): किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.