Move to Jagran APP

04 मार्च 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों को बिजनेस में इस तरह मिलेगी सफलता और दूर होंगी बाधाएं

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश आज बता रहे हैं 04 मार्च 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 04 Mar 2020 05:00 AM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2020 01:26 PM (IST)
04 मार्च 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों को बिजनेस में इस तरह मिलेगी सफलता और दूर होंगी बाधाएं
04 मार्च 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों को बिजनेस में इस तरह मिलेगी सफलता और दूर होंगी बाधाएं

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

राशिफल

मेष: किसी भी वाद-विवाद में समझौता करना ही हितकर होगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। दांपत्य जीवन में रिश्तों को सुधारने की आवश्यकता है।

कर्क: दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें और न ही किसी को अपने मामले में हस्तक्षेप करने दें। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

सिंह: व्यावसायिक कार्य में सामान्य गतिरोध रहेगा, लेकिन परिश्रम और बुद्धिमता से सफलता मिलेगी। छोटे वर्ग से सचेत रहने की आवश्यकता है।

कन्या: रचनात्मक कार्यों में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला: धार्मिक मामलों में अंधविश्वास कष्टकारी हो सकता है। आस्था तर्क की कसौटी पर खरी होनी चाहिए। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

वृश्चिक: वाहन चलाते समय सावधानी रखें। खासतौर पर पार्टी में खाने-पीने पर भी ध्यान रखें। प्रदूषण और मौसम के प्रभाव से बचना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

धनु: ससुराल पक्ष के हस्तक्षेप को टालने का प्रयास करें। भविष्य में कष्टदायी हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक होगा।

मकर: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पड़ोसी अथवा ससुराल पक्ष से व्यर्थ का तनाव मिल सकता है। लक्ष्य के प्रति सचेत रहने पर सफलता की संभावना है।

कुंभ: संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मीन: परिवार की वृद्ध महिला के कारण तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखना ही हितकर होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सा लेने की संभावना है।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.