Move to Jagran APP

04 जुलाई 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों का दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा, संतान के कारण चिंतित रहेंगे

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 04 जुलाई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Wed, 03 Jul 2019 03:56 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jul 2019 09:27 AM (IST)
04 जुलाई 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों का दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा, संतान के कारण चिंतित रहेंगे
04 जुलाई 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों का दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा, संतान के कारण चिंतित रहेंगे

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: रथ यात्रा।

राशिफल

मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक महिला के कारण तनाव मिल सकता है।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे।

मिथुन: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे।

कर्क: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा फलीभूत होगी।

सिंह: व्यर्थ की उलझनें और तनाव अपनों से मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी।

कन्या: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

तुला: उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

धनु: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मकर: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। झगड़ा—विवाद से बचें। स्थानांतरण या विभागीय परिवर्तन की संभावना है।

कुंभ: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

मीन: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। फिर भी स्वास्थ्य या विरोधी के कारण मन अशांत रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.