Move to Jagran APP

04 अप्रैल 2020 का राशिफल: कन्या राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है, आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 04 अप्रैल 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 04 Apr 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sat, 04 Apr 2020 06:23 AM (IST)
04 अप्रैल 2020 का राशिफल: कन्या राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है, आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं
04 अप्रैल 2020 का राशिफल: कन्या राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है, आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: कामदा एकादशी।

आज की भद्रा: पूर्वाह्न 11:50 मिनट से रात्रि 10:21 बजे तक।

राशिफल

मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे।

वृष: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन: संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भागदौड़ रहेगी।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। नया अनुबंध, पद या प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है।

सिंह: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा, लेकिन भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यर्थ की परेशानी और उलझनें मिल सकती हैं।

कन्या: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

तुला: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

वृश्चिक: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

धनु: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी या ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कुंभ: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक मामलों में व्यस्तता रहेगी।

मीन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.