Move to Jagran APP

03 अक्टूबर 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को नई नौकरी मिल सकती है, स्थानांतरण में सफलता मिलेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 03 अक्टूबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। जानें मंगल के परिवर्तन का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 12:49 PM (IST)
03 अक्टूबर 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को नई नौकरी मिल सकती है, स्थानांतरण में सफलता मिलेगी
मिथुन राशि वालों को नई नौकरी मिल सकती है

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, अधिक आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

विशेष: पंचक प्रात: 08:51 बजे तक, द्वितीया तिथि की वृद्धि।

राशिफल

मेष: मंगल का परिवर्तन स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होगा। सचेत रहें और वाहन चलाते समय झगड़ा-विवाद से बचें, जबकि शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा।

वृष: मंगल का परिवर्तन शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ समस्याएं देगा। दांपत्य जीवन में वैचारिक मतभेद हो सकता है, संयम रखें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

मिथुन: मंगल का परिवर्तन स्थानांतरण और विभागी परिवर्तन की दिशा में सफलता देगा। नई नौकरी अथवा उद्यम की दिशा में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

कर्क: मंगल का परिवर्तन व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम होगा, लेकिन परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।

सिंह: स्थानांतरण, विभागी परिवर्तन, कोई व्यावसायिक या पारिवारिक समस्या की संभावना है। चल या अचल संपत्ति के मामलों में समझौता करना हितकर होगा।

कन्या: जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना हितकर होगा। बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।

तुला: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रोग या भय का दृढ़ता से सामना करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में अच्छी प्रगति होगी।

वृश्चिक: संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। भावुकता में कोई निर्णय न लें, जो आपके लिए कष्टकारी हो। किसी भी समस्या का डटकर मुकाबला करें।

धनु: मंगल का परिवर्तन पारिवारिक समस्या दे सकता है। निजी सुख में व्यवधान देगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। वाणी पर संयम रखें।

मकर: पड़ोसी या भाई के कारण तनाव मिल सकता है। संयम से कार्य लें, जबकि पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कुंभ: व्यर्थ का व्यय होगा। रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के प्रति भी उदासीन न रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

मीन: आपकी राशि पर वक्री मंगल का प्रवेश तनाव देगा। एक मन में भय रहेगा। झगड़ा विवाद से बचें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.