Move to Jagran APP

03 मई 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

daily horoscope dainik rashifal 03 may 2019 horoscope daily horoscope in hindi rashifal in hindi aaj ka rashifal daily rashifal rashifal today horoscope today rashiphal 03

By Molly SethEdited By: Published: Thu, 02 May 2019 05:35 PM (IST)Updated: Fri, 03 May 2019 06:00 AM (IST)
03 मई 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
03 मई 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, वैशाख मास,  कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पश्चिम।

आज का राहुकाल : पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

विशेष : बुध मेष राशि में। 

आज की भद्रा : अपराह्न 03:45 बजे तक।

संवत्, परिधारी (प्रमाद) 2076, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष अमावस्या 28 घंटे 16 मिनट तक तत्पश्चात प्रतिपदा, अश्विनी नक्षत्र 15 घंटे 47 मिनट तक तत्पश्चात भरणी नक्षत्र, आयुष्मान योग 28 धंटे 03 मिनट तक तत्पश्चात सौभाग्य योग, मेष में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि (Aries): भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की परेशानी व तनाव मिल सकते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। 

वृष राशि (Taurus): आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini):  यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। 

कर्क राशि (Cancer): संतान के दायित्व में कुछ व्यवधान आ सकते हैं जबकि उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।  

सिंह राशि (Leo): गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। जल दान हितकारी होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।  

कन्या राशि (Virgo): राजनैतिक या मांगलिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। 

तुला राशि (Libra): भावुकता पर नियंत्रण रखें। निकट की महिला से तनाव मिल सकता है। पारिवारिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

वृश्चिक राशि (Scorpio): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु राशि (Sagittarius): यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। 

मकर राशि (Capricorn): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी, लेकिन कर्मक्षेत्र में बाधा भी आ सकती है।   

कुंभ राशि (Aquarius): आर्थिक मामलों में व्यस्तता रहेगी लेकिन व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनैतिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। 

मीन राशि (Pisces): पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन भावुकता पर नियंत्रण रखें। उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.