Move to Jagran APP

03 अगस्त 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों का किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन कर्मक्षेत्र में व्यवधान आ सकता है

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 03 अगस्त 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Wed, 31 Jul 2019 03:15 PM (IST)Updated: Sat, 03 Aug 2019 06:15 AM (IST)
03 अगस्त 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों का किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन कर्मक्षेत्र में व्यवधान आ सकता है
03 अगस्त 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों का किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन कर्मक्षेत्र में व्यवधान आ सकता है

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: हरियाली तीज, स्वर्ण गौरी व्रत।

विशेष: बुध कर्क में।

राशिफल

मेष: पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। कोई बात ऐसी हो सकती है, जो आपके हित में न हो। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। यात्रा की स्थिति सुखद होगी।

मिथुन: व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। किसी महिला से तनाव मिल सकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। कर्मक्षेत्र में व्यवधान भी आ सकता है।

कर्क: वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में तनाव और टकराव की स्थिति आ सकती है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता और निर्माण कार्य की दिशा में अधिक ध्यान देना होगा।

सिंह: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रुका हुआ धन लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

कन्या: भावुकता पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

तुला: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक: धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

धनु: उदर विकार या त्वचा के रोग के प्रति सचेत सचेत रहें। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

कुंभ: शासन सत्ता का सहयोग लेने में सफल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

मीन: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। भागदौड़ रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.